Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Anganwadi Vacancy 2025: 10वी 12वी पास बिना परीक्षा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 


Anganwadi Vacancy 2025: 10वी 12वी पास बिना परीक्षा भर्ती, ऐसे करें आवेदन

विभिन्न राज्यों की तरह ही अब महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा गुजरात राज्य में भी आंगनवाड़ी विभाग में एक बार फिर से नई महत्वपूर्ण भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी के मुख्य पदों पर योग्य महिलाओं का चयन किया जाने वाला है।

बताते चलें कि गुजरात राज्य में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता ,सहायका तथा मिनी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए 9895 पदों का बंपर नोटिफिकेशन सामने आया है जो की 8 अगस्त 2025 को आधिकारिक तौर पर जारी हुआ है। 8 अगस्त को भर्ती की सूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गुजरात राज्य की ऐसी महिलाएं जो आंगनवाड़ी के इन महत्वपूर्ण पदों पर सेवा देना चाहती है तथा योग्यताएं रखती हैं तो वह 8 अगस्त 2025 से अपने ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। बताते चलें की भर्ती में आवेदन हेतु 8 अगस्त से लेकर 30 अगस्त 2025 तक का समय ही दिया गया है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात राज्य में आंगनबाड़ी के कुछ महत्वपूर्ण पदों के लिए पिछले साल भी रिक्ति को जारी किया गया था जिसके अंतर्गत योग्य महिलाएं आंगनवाड़ी में चयनित होकर अपनी सेवा दे रही है। ऐसी महिलाएं जो पिछले वर्ष भर्ती से वंचित रही है उनके लिए इस वर्ष की भर्ती का पूरा फायदा उठाना चाहिए।

ऐसी महिलाए जिनके लिए गुजरात की इस आंगनवाड़ी की भर्ती के बारे में अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है उन सभी के लिए आज इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हम भर्ती से संबंधित सभी प्रकार के विवरण को स्पष्ट रूप से बताने वाले हैं।

Anganwadi Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
भर्ती का नामगुजरात आंगनबाड़ी भर्ती
लेख का नामआंगनबाड़ी भर्ती
योग्यता10वी 12वी पास
कुल रिक्तियां9895
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका
आवेदन की प्रारंभिक तिथि8 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 अगस्त 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wcd.gujarat.gov.in/

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यताएं

गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यता संबंधी विवरण निम्न प्रकार से है:-

  • गुजरात राज्य की आंगनबाड़ी भर्ती में केवल राज्य की महिलाओं के लिए ही पात्रता दी गई है।
  • इससे भर्ती के अंतर्गत क्षेत्रीय और ग्रामीण महिलाएं अधिकांश रूप से चयनित की जाएगी।
  • आधिकारिक तौर पर महिलाएं कक्षा दसवीं एवं 12वीं में अच्छे अंकों के साथ सफल हुई हो।
  • कार्यकर्ता जैसे पदों के लिए महिला का स्नातक परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • महिला मानसिक तथा शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए पदों के लिए आवेदन शुल्क संबंधी विवरण को स्पष्ट तौर पर उपलब्ध नहीं करवाया गया है। ऐसी महिलाएं जो भर्ती में आवेदन करती है वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन के दौरान ही आवेदन शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

अगर भर्ती में किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क लगता है तो महिलाओं के लिए आवेदन से पहले नेट बैंकिंग या किसी भी पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा इसका भुगतान करना अनिवार्य होगा उसके बाद ही उनका आवेदन पूर्ण रूप से सबमिट हो सकेगा।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत महिलाओं की आयु सीमा निम्न प्रकार से तय की गई है:-

  • आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है तथा यह आयु सीमा अधिकतम तौर पर 33 वर्ष तक की है।
  • इसके अलावा सहायका पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष तक की है।
  • आयु सीमा की गणना को भर्ती की अंतिम तिथि के अनुसार ही आकलित किया जाएगा।
  • आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा में कुछ छूट भी दी जा सकती है।

आंगनबाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया को बिना किसी परीक्षा के तौर पर ही पूरा करवाया जाने वाला है अर्थात आवेदन करने वाली महिलाओं को किसी भी परीक्षा में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि उनका चयन योग्यता के आधार पर मेरिट के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपनी बेसिक कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं वह आंगनबाड़ी भर्ती की मेरिट में पदों के लिए सिलेक्ट होगी इसके बाद उनके मेडिकल चेकअप करवाएं जाएंगे। मेडिकल चेकअप के बाद अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उन्हें पद नियुक्त किया जाएगा।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां से भर्ती का नोटिफिकेशन आसानी से मिल जाएगा वहां एंटर करें।
  • अब नोटिफिकेशन में से आवेदन वाली लिंक पर क्लिक करते हुए फॉर्म ओपन कर ले।
  • प्रकाशित फॉर्म में पूरी जानकारी को भरें और साथ में ही मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अगर आवेदन शुल्क जरूरी होता है तो उसका भुगतान करना अनिवार्य होगा।
  • अंतिम चरण में अपनी जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments